कोटा के करगीकला में आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की मौत

कोटा के करगीकला में आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की मौत

दो किसानों को आर्थिक नुकसान, प्रशासन से मुआवजे की मांग


कोटा। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करगीकला में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद दो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

        दो किसान के 17 बकरियो की बिज़ली गिरने से मौत


जानकारी के अनुसार, गांव के किसान शोभाराम यादव और राजेश साहू अपनी बकरा-बकरियों को देवरहा तालाब के पीछे खेत की ओर चराने के लिए ले गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही बकरा-बकरियों की मौत हो गई।

हादसे में शोभाराम यादव की 8 तथा राजेश साहू की 9 बकरा-बकरियों की जान चली गई। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने