घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

 घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार


पचपेड़ी पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

पचपेड़ी। ग्राम औखर में घर के अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में पचपेड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 235/2026 दर्ज कर धारा 331(6), 296, 115(3), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित होना पाए जाने पर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।

पचपेड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने