सुकुलकारी से बेल्हा में बन रही सड़क के बचे 600 मीटर हिस्से को गौरव पथ से जोड़ने की मांग
शेष बचे सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
ग्रामीणों ने शासन से की सड़क निर्माण पूरा कर गौरव पथ बेल्हा-सोडाडीह मार्ग से जोड़ने की मांग
इसी गौरव पथ में जोड़ने की मांग
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलौनी के आश्रित ग्राम बेल्हा के ग्रामीणों ने गांव में बन रही सुकुलकारी से बेल्हा में सड़क के शेष लगभग 600 मीटर हिस्से को गौरव पथ बेल्हा से सोडाडीह मार्ग तक जोड़ने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए सड़क निर्माण को आगे बढ़ाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा कि जो बेल्हा नहर से गोंडाडीह मार्ग में बचे हुए शेष 600 मीटर को इस मार्ग में बंद करने के लिए किया विरोध
ग्रामीणों के अनुसार सुकुलकारी नहर से आश्रित ग्राम बेल्हा तक लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान लगभग 600 मीटर हिस्सा अभी जुड़ना बाकी बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस बचे हुए हिस्से को गौरव पथ बेल्हा से सोडाडीह मार्ग से जोड़ दिया जाए, तो आवागमन सुगम होगा और आसपास के ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के इस हिस्से के जुड़ने से गांव का संपर्क मार्ग बेहतर होगा तथा बारिश के दिनों में आवागमन में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिल सकती है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित सड़क के बचे हुए लगभग 600 मीटर हिस्से को गौरव पथ से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों की मांग है कि जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग इस प्रस्ताव पर ध्यान देकर सड़क को गौरव पथ बेल्हा-सोडाडीह मार्ग से जोड़ने की पहल करे।


