पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसान ठाकुर ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय

 ग्राम पंचायत बहतरा में साइबर जागरूकता अभियान

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसान ठाकुर ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय


बहतरा। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गांव-गांव साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  और 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक यह अभियान इसी क्रम में ग्राम पंचायत बहतरा में थाना प्रभारी कमला पुसान ठाकुर ने ग्रामीणों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।


थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते हैं। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी।

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना देरी किए 24 घंटे के अंदर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी गई रकम को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने साइबर अपराध से संबंधित सवाल पूछे, जिनका थाना प्रभारी द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस विभाग एसआई प्रियंका सिंह ठाकुर दिनेश कुमार योगेंद्र खूंटे एवं ओमप्रकाश खूंटे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने