शिवनाथ नदी जोंधरा से बलौदा बाजार मार्ग लगातार दो दिनों से बन
जोंधरा–बलौदा बाजार और आमगांव–करहीमेकरी मार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी परेशानी
मस्तूरी क्षेत्र गंगरेल बांध के 14गट छोड़ें लगातार और दो दिनों से हुए बारिश के चलते शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के उफान पर आने से जोंधरा से बलौदा बाजार मार्ग तथा आमगांव से करहीमेकरी मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर पानी सड़क और पुल-पुलियों के ऊपर से बहने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क भी प्रभावित हुआ है। दोनों मार्गों पर आवागमन बाधित होने से स्थानीय ग्रामीणों, वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में इन मार्गों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से नदी और पुल-पुलियों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवागमन सामान्य होने तक आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
गंगरेल बांध के 14 गेट छोड़े जाने से और गातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने तथा पानी के तेज बहाव वाले स्थानों को पार नहीं करने की अपील की गई है।
