विधानसभा मस्तुरी में कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कांग्रेसी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व मतदाताओं आभार

 *विधानसभा मस्तुरी में कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कांग्रेसी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व मतदाताओं आभार 

मस्तुरी: विधानसभा मस्तुरी में कांग्रेस विधायक दीलिप लहरिया व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने आभार कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार जताया।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मस्तुरी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक दीलिप लहरिया ने कहा कि मस्तुरी विधानसभा में जनभावनाओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है,उनका निर्वहन करेंगे।

क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देकर जो विश्वास जताया है उन उम्मीदों पर वे खरा उतरेंगे।कांग्रेस के संगठन व कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के संघर्ष और परिश्रम के लिए सबको बधाई व आभार व्यक्त करता हूँ।क्षेत्र के समस्त मतदाताओं का भी आभार जताते हुए उनका धन्यवाद दिया ।

उन्होंने कहा कि मस्तुरी क्षेत्र के लोगो ने उन पर जो विश्वास किया और भारी मतों से विजयी बनाएं इसके लिए सभी को प्रणाम करता हूँ।आपकी मेहनत से विधानसभा चुनाव जीत गये लेकिन प्रदेश भर के जो परिणाम सामने आए हैं उसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा मंथन किया जाएगा।



इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने मस्तुरी विधानसभा के समस्त क्षेत्रवासियों, कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारियों व मतदाताओं व उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए आभार जताते हुए कहा आप सभी ने पूर्ण सह्रदयता के साथ चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया इसके लिए मै आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।आप सभी के अटूट प्यार का सदा आभारी रहूँगा।और इसी तरह से लोकसभा चुनाव की तैयारी के पुरजोर कमर कसने का आह्वान करता हूँ।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा मोदी सरकार लोगों की भावनाओं से खेल कर झूठे प्रलोभन देकर देश को लुटने का काम कर रही है ,आज देश के लोकतंत्र को कुचलने के लिए भाजपा आमद हो चुकी है,आने ‌वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की कंधों पर जिम्मेदारी है।एकजुट होकर बडे संघर्ष करना होगा।

आज के कार्यक्रम में कांग्रेसी विधायक दीलिप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पांडेय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृषि उपज मंडी अध्यक्ष शंकर यादव,कृषि मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे, जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल डहरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पांडेय,मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त, चंद्रप्रकाश कुर्रे, सभापति दामोदर कांत,पुतन दुबे,रामेश्वर साहू,परस चंद्राकर, डाक्टर आर के वर्मा,ब्लाक उपाध्यक्ष उदय भार्गव,मुकेश बंजारे,विशंभर बादल खुंटे,महिला विंग से जिलापंचायत सदस्य ब्लाक महिला अध्यक्ष किरण यादव, पूर्व महिला ब्लाक अध्यक्ष सुकृता खुटे,कलावति लहरे,विमला मानिकपुरी,रोहणी मानिकपुरी,अमरीका साहू,पूर्णिमा साहू,सीमा साहू,चंद्रिका साहू, रामेशवरी साहू,



जोन अध्यक्ष में ताराचंद वर्मा,द्वारिका साहू,दिनेश शर्मा, केशव साहू, चंदराम साहू,गणेशदत राजू तिवारी,रघुराज पांडेय, ओमप्रकाश,विरू अंचल,धनेश बांधे,उक्कील पटवा,उमेश कश्यप,गोविंदा टंडन,अजय जोशी,राजा जोशी, कृष्णा चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण मीरि,सहित सभी जोन के सेक्टर व बूथ के अध्यक्ष व कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने