ग्राम पंचायत भदौरा के महामाया मंदिर मे ऐतिहासिक भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ

 भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

 


ग्राम पंचायत भदौरा के महामाया मंदिर मे ऐतिहासिक भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

T


 *मस्तुरी:* भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

मस्तुरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भदौरा के महामाया मंदिर मे ऐतिहासिक भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत भदौरा मे श्रीमद् भागवत की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। ग्राम भदौरा के महामाया माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा शुरू हुई. कलश यात्रा का नेतृत्व मुख्य यजमान राजेंद्र राठौर,श्रीमति हेमलता राठौर सहित पीले वस्त्र धारण किए हुए महिलाओं ने अपने सर में कलश रखकर किया। धारण किए कलश यात्रा ग्राम पंचायत भदौरा के विभिन्न मार्गो से होते होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल रहे। आज से कथावाचक परम पूज्य अंतराष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू के द्वारा 7 दिनों मे भगवान श्री कृष्ण के अलग-अलग चरित्र का वर्णन किया जाएगा. श्रीमद् भागवत कथा का समापन दिनांक 30 दिसंबर 2023 को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ होगा।

 *कथा प्रतिदिन दोपहर 03:00बजे* *से प्रारंभ होकर* *शाम 07:00बजे तक चलेगी।*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने