*लोहर्सी (सोन) गांव में विधायक द्वारा एसीसी अदाणी कबड्डी प्रतियोगिता दो दिवसीय का शुभारंभ*
मस्तूरी तहसील में स्थापित होने वाले
अदाणी(एसीसी) चिल्हटी प्रोजेक्ट में अदाणी फाउन्डेशन द्वारा ग्राम लोहार्सी (सोन) गांव में एसीसी अदाणी कबड्डी प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ किया गया । जिसका शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्या अतिथि श्री दिलीप लहरिया (विधायक मस्तूरी),माइंस हेड श्री पी.पी. पाण्डेय विशिष्ट अतिथि श्री सुनील तिवारी (जनपद सदस्य)सरपंच श्रीरंजीत भानु एवं अध्यक्षता राकेश शर्मा थे। मस्तुरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, श्री पी पी पांडे (माइंस हेड), श्री सुनील तिवारी (जनपद सदस्य) श्री रंजीत भानु (सरपंच) द्वारा दीप प्रज्वलित कर फीता काट कर शुभारंभ किए। प्रथम मैच बोहरडीह गांव एवं लोहर्सी गांव के बीच हुआ अतिथि द्वारा टॉस गिराकर खिड़ायियो का हौसला जाहिर किया और सभी को आशीर्वाद दिए। अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्य की तारिफ किए और ऐसे सभी गांव में खेल को बढ़ावा करने के लिए प्रेरित किए। कबड्डी प्रतियोगिता में अदाणी फाउंडेशन द्वारा पुरूस्कार,टी–शर्ट,कप एवं मेडल दिया जाएगा। खेल को प्रोत्साहन हेतु प्रथम पुरस्कार 10001 द्वितीय पुरस्कार 7001 तृतीय पुरस्कार 5001 एवं चतुर्थ पुरस्कार 3001 रखा गया था जिसमें फाइनल में पहुंचे सक्ति और परसही नाला के खिलाड़ी ने और परसही नल के खिलाड़ी जीत हासिल की दूसरा इनाम शक्ति के खिलाड़ी ले गए और कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश शर्मा माइंस मैनेजर श्री संजय दीवान, अदाणी फाउन्डेशन टीम उपसरपंच, पंच,स्व सहायता समूह सदस्य, ग्रामवासी शामिल हो कर सफल बनाएं।

