ग्राम - पेंड्री में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए - मस्तूरी विधायक लहरिया
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम - पंचायत पेंड्री में जिला खनिज निधि न्यास मद से स्वीकृत 05 लाख रूपए की लागत से सीसी सड़क एवं 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत 07 लाख रूपए की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से माननीय श्री दिलीप लहरिया जी विधायक मस्तूरी, श्री दामोदर कांत जी सभापति जनपद मस्तूरी, श्री सरपंच महोदय जी, श्री प्रशांत बंजारे जी एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक कार्यकर्ता व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

