बिलासपुर, मस्तूरी मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप लहरिया जी ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक तिहार तीजा के अवसर पर प्रदेश वासी एवं मस्तूरी वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री लहरिया ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीज, त्योहारो की एक समृद्ध परंपरा है यहां हरितालिका तीज त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।माताएं-बहने तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करुभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती है मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओ को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, *लहरिया ने कहा-* कि छत्तीसगढ़ के लोक पर्वों के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही इनके महत्व से आने वाले पीढ़ी को जोड़ना जरूरी है छत्तीसगढ़ राज्य में इस त्यौहार को लोक पर्व के उत्साह से मनाया जा रहा है।

