जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक10 के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नवीन मिश्रा के सहयोग से अहिल्दा में आरु साहू छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम 17 फरवरी को आयोजित।
बलौदाबाजार।कसडोल विधानसभा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक10 के लोकप्रिय भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नवीन मिश्रा का चुनावी रैली जोर शोर से जारी है।मतदाताओं की भीड़ नवीन मिश्रा को एक झलक देखने के लिए रोजाना प्रत्येक गॉव में उमड़ रहा है।आपको आगे बताते चलें कि जनता की मांग पर नवीन मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत अहिल्दा में छत्तीसगढ़ की बेटी छत्तीसगढ़ की लोकगायिका आरु साहू सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 17 फरवरी दिन सोमवार को रात्रि8बजे से लेकर 10 बजे तक के लिए किये गए हैं।जहां क्षेत्र क्रमांक10 के 34 गॉवो के मतदाताओं के अलावा आसपास के गॉवो की अपार भीड़ जुटने के आसार हैं।नवीन मिश्रा जनता जनार्दन के विकास में निरंतर पसीना बहाते आ रहे हैं।सबसे तेज लहर के साथ नवीन मिश्रा गाड़ी छाप में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील लेकर निरंतर पसीना बहा रहे जनता जनार्दन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर रैली के गवाह बने हुए हैं।नवीन मिश्रा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में आने से क्षेत्र के मतदाताओं में सभी जिला पंचायत क्षेत्रों की तुलना में सबसे ज्यादा उत्साह है, क्योंकि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 विकास से कोसो दूर वंचित रहा है जिन्हें अब केवल नवीन मिश्रा ही दूर करेंगे की जुबानी कहानी मतदाताओं से निकलकर सामने आ रहा है।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक10 के गॉव तिल्दा ,लाटा,सीरियाडीह, लवन से चंगोरी पैसर मार्ग रेत माफियाओं के काली करतूतों के चलते बड़े बड़े गड्डों में बदल गया है जिस पर चलना राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया है।जो पूर्व में जिला पंचायत क्षेत्र 10के सदस्य रहे हैं उनके द्वारा भी जनता के मुद्दों के लिए आवाज नहीं उठाना उनके जनता के प्रति उदासीन भावना को दर्शाता है ।श्री मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रेत माफियाहो या निष्क्रिय उदासीन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सबको जनता मतदान के दिन कुर्सी से बाहर बिठाकर सबक सिखाएगा।जनता ऐसे प्रतिनिधियों को कभी नहीं चुनेगी जो उनके अधिकार ,सुरक्षा के लिए आवाज नहीं उठाया है ।जनता का आशीर्वाद मुझे हर गाँव से शत प्रतिशत मिल रहा है।मातृ शक्तियों सहित युवाओं बड़े बुजुर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
