मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत चिल्हाटी से सरपंच बने मधु विनोद पैकरा ने ग्रामवासियों को दी बधाई
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत चिल्हाटी में सरपंच पद के चुनाव में श्रीमती मधु विनोद पैकरा ने जीत दर्ज की है वहीं सोमवार को हुई वोटों की गिनती में मधु विनोद पैकरा ने जीत दर्ज की ग्रामीणों ने चश्मा छाप पर मुहर लगा कर मधु विनोद पैकरा को भरी मतों से विजयी बनाया
इसके बाद ग्राम वासियों को बधाई एवं धन्यवाद करने के लिए श्रीमती मधु विनोद पैकरा ने बैंड बाजा के साथ रेली निकाल कर सभी से आशीर्वाद लिया और ग्राम वासियों ने फूल मालाओं के साथ श्रीमती मधु विनोद पैकरा का स्वागत किया
विकास में होगी बढ़ोतरी
श्रीमती मधु विनोद पैकरा ने अपनी जीत के लिए ग्राम वासियों को धन्यवाद किया साथ में उन्होंने बड़े बुजुर्गों के साथ ग्रामीण वासियों और सभी मतदाताओं को धन्यवाद अर्पित किया उन्होंने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि आज के इस चुनाव के परिणाम के बाद आपने मुझे सरपंच के रूप पर चुना है इस पर मैं पूरी तरह खड़ा उतरूंगी और जो जो वादे हमने किए हैं उन सब पर खरा उतरूंगी

