भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नवीन मिश्रा के प्रचार प्रसार में गौरीशंकर अग्रवाल कोहरौद में लोगों को संबोधित कर जीतने की अपील किये।।
बलौदाबाजार।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में प्रत्याशियों का सघन जनसम्पर्क जोर शोर से जारी है।इसी बीच में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नवीन मिश्रा के प्रचार प्रसार में सहयोग करने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ की लोकगायिका आरु साहू भी कोहरौद पहुँचकर लोगों को संबोधित करते हुए दिखे।श्री अग्रवाल ने नवीन मिश्रा को भारी को भारी मतों से जिताकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने की बात कहा।श6अग्रवाल ने वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता के हित में काम कर रही है जिला पंचायत में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी को जिताकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में हर व्यक्ति को सार्थक पहल करने की जरूरत है।केंद्र में भाजपा ,छत्तीसगढ़ में भाजपा नगरीय निकायों में भाजपा है तो ग्रामीण सरकार भी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी चुनकर आएगा तो सबसे तेजी से विकास होना तय है।इसलिए किसी भी रेत माफिया या उदासीन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधियो को झांसे में नहीं आना है नहीं कीमती वोट को बेकार करना है।
