छेड़छाड़ का दागी मनोज कैवर्त पर गिरफ्तारी की तलवार लटका, महिला ने मुख्यमंत्री के पास शिकायत की बात कही।
रिपोर्टर गोलू केवट
बलौदाबाजार।जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पुलिस थाना लवन अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में 20 दिसम्बर 2024 को उसी के गॉव का निवासी मनोज कैवर्त पिता रामलाल कैवर्त पर एक महिला ने घर घुसकर छेड़छाड़ किये जाने की गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई किये जाने की मांग जिला के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के नाम लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग किये गए हैं।महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार ने पुलिस थाना लवन प्रभारी को जांच कार्रवाई का जिम्मा नहीं देकर जांच कार्रवाई के लिए कसडोल एस डी ओ पी को दिये हैं।जिस पर जांच कथन हो गया है ,बचा हुआ है तो सिर्फ कार्रवाई और गिरफ्तारी।महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन में बताया कि वह मामले की शिकायत लेकर सबसे पहले लवन थाना प्रभारी के पास गई थी जंहा महिला की आवेदन को वर्तमान थाना प्रभारी लवन केसर पराग बंजारा एवं महिला प्रधान आरक्षक सुमित्रा जाटवर ने आवेदन को गंभीरता से नहीं लेते हुए वँहा से भगा दिया।जिस पर महिला परेशान होकर पुलिस अधीक्षक के पास घटना दिनांक को उपस्थित होकर आप बीती बताई।महिला के आवेदन में लिखी शब्दों से पता चलता है कि वर्तमान थाना प्रभारी लवन एवं महिला प्रधान आरक्षक सुमित्रा जाटवर की कार्यप्रणाली सन्देह के दायरे में है।वहीं इस मामले पर जल्दी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग पीड़ित महिला ने एस डी ओ पी कसडोल से किये गए हैं।कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाला गया तो मुख्यमंत्री के पास शिकायत लेकर पहुँचने की बात पीड़ित महिला एवं उनके परिवार ने किये हैं।अब देखना होगा कि महिला की शिकायत पर एस डी ओ पी कसडोल मनोज कैवर्त के विरुद्ध अपराध कब दर्ज करने का निर्देश लवन थाना को देते हैं और गिरफ्तार करने की प्रक्रिया कब तक पुरी करते हैं।फिलहाल इस न्यूज़ पर कार्रवाई गिरफ्तारी तक हमारी नजर बनी रहेगी।वहीं इस मामले को देख रहे हैं एस डी ओ पी कौशल किशोर वासनिक ने मीडिया को बताया कि अपराध दर्ज कार्रवाई जल्दी होगा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कार्रवाई का निर्देश देने की बात कहा।वर्तमान थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा एवं महिला प्रधान आरक्षक सुमित्रा जाटवर ने बताया कि वह किसी भी महिला को थाना से नहीं भगाया है।
