सरपंच पद प्रत्याशी गंगाराम कैवर्त का लहर सबसे तेज, सबसेआगे चल रहे हैं

 सरपंच पद प्रत्याशी गंगाराम कैवर्त का लहर सबसे तेज, सबसे आगे चल रहे हैं।      

               बलौदाबाजार।कसडोल विधानसभा के लवन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजार भाटा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की सरगर्मी तेजी से जारी है।चाहे सरपंच पद हो या पंच पद  प्रत्याशी हो इसके अलावाजिला पंचायत जनपद पंचायत प्रत्याशी भी चुनाव जीतने के लिए पसीना बहाते हुए एड़ी चोटी का आजमाइस करते हुए नजर आ रहा है।ग्राम पंचायत बाजार भाटा निवासी गंगा राम कैवर्त इन दिनों अपने गाँव से सरपंच पद की उम्मीदवारी किये गए हैं उनके सामने और अन्य प्रत्याशी भी मैदान में है लेकिन मैदानी हकीकत रिपोर्ट गंगा राम कैवर्त के पक्ष में दिखाई दे रहा है।आपको यह बात भी बताना जरूरी है कि गंगा राम कैवर्त पहले भी ग्राम सरपंच का दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ किये गए हैं जिसके चलते जनता का शत प्रतिशत भरोसा फिर एक बार गंगा राम कैवर्त के पक्ष में जाते हुए दिखाई दे रहा है।फिलहाल इसकी पुष्टि जनता जनार्दन तीसरे चरण के मतदान 23 फरवरी रविवार को दिन ही करेंगे।सूत्र बताते हैं कि गंगा राम कैवर्त का पलड़ा अन्य लोगों पर भारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने