कसडोल स्थित आदया हॉस्पिटल में स्थापना के 4 वर्ष पूर्ण होने पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रहा आयोजित।
गोलू कैवर्त स्टेट हेड छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार।कसडोल विधानसभा के कसडोल स्थित सुप्रसिद्ध आदया हॉस्पिटल के स्थापना के चार साल पूरे होने व हॉस्पिटल के संचालक डॉ सुरेंद्र दिव्याकर की सुपुत्री आदया दिव्याकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हॉस्पिटल प्रबंधन ने जनहित में सार्थक पहल का परिचय देते हुए 16 मार्च दिन रविवार को एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर परामर्श केंद्र आयोजित कर लोगों का निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किये।इस अवसर पर कसडोल सहित आसपास गॉव के लोगों ने बढ़चढ़ कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाए ।आपको बताते चलें कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सको के माध्यम से 263 मरीजों का निःशुल्क ओपीडी हुआ, सोनोग्राफी 55 मरीजों का ,एक्सरे 18,नेत्र जांच 19 ,नाक कान गला चेकअप 15, स्पीच थरेपी 05,निःशुल्क सर्जरी पंजीयन 10 लोगों एवं 50 पैथोलॉजी जांच, मेडिसिन वितरण सभी मरीजों का निःशुल्क रहा।इस पुनीत कार्य में योगदान देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सको में वरिष्ठ चिकित्सक एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ आर एस जोशी(मेडिकल डायरेक्टर),सर्जन विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र दिव्याकर ,स्त्री रोग सलाहकार एवं महिला चिकित्सक डॉ नीता दिव्याकर, डॉ एस के खूंटे मेडिसिन विशेषज्ञ(एमडी),डॉ योगेंद्र वर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ(एम डी),डॉ अनीता वर्मा रेडियोलॉजिस्ट(एमडी),डॉ कल्याण सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ यशपाल खन्ना मेडिकल ऑफिसर,डॉ चारुलता स्त्री रोग सलाहकार ,डॉ प्रकाश कुर्रे मेडिकल ऑफिसर,रोमेश पैकरा स्पीच एंड व्यवहार थरेपी (ऑर्डियो लॉजिस्ट ),डॉ निहारिका जोशी (नेत्र सहायक अधिकारी),डॉ अखिलेश साहू कैंसर रोग विशेषज्ञ(एमडी),स्टाफ सहायक रूपेश जोशी फार्मेसिस्ट ,उद्धव साहू ओटी असिस्टेंट, प्रेम साहू ,सावित्री साहू स्टॉफ नर्स (सीनियर),विमला कैवर्त स्टॉफ नर्स, वंदना मानिकपुरी स्टॉफ नर्स, प्रिया साहू नर्स, अनुज रात्रे ,चंद्रप्रकाश लहरे, रितिका क्षत्रिय सहित सभी लोगों का शिविर में उत्कृष्ट योगदान रहा।उक्त अवसर पर गोलू कैवर्त श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार से चर्चा करते हुए हॉस्पिटल के सर्जन विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र दिव्याकर ने बताया कि उनके हॉस्पिटल के द्वारा निःशुल्क शिविर का यह लगातार चौथा साल है और उनके हॉस्पिटल के तरफ से यह आयोजन हर साल किये जाने की चर्चा पर सहमति जताई।श्री दिव्याकर ने आगे कहा कि डॉक्टर के पेशा ही ऐसा है जो मरीज और डॉक्टर के विश्वास को कायम रखना है।उसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु एक छोटा सा पहल हमारे हॉस्पिटल के द्वारा करते आ रहे हैं जो आने वाले समय में भी किये जायेंगे।श्री दिव्याकर ने यह भी बताया कि उनके हॉस्पिटल में जिला बलौदाबाजार के अलावा अन्य जिला जांजगीर, बिलासपुर, महासमुंद से भी मरीज इलाज के लिए पहुँचते हैं।
