थाना प्रभारी लवन केसर पराग की ,महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा जाटवर की शिकायत आईजी, मानव अधिकार आयोग के पास। रूपेश जोशी



   रिपोर्टर गोलू केवट 


 थाना प्रभारी लवन केसर पराग की ,महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा जाटवर की शिकायत आईजी, मानव अधिकार आयोग के पास।  रूपेश जोशी कसडोल।कसडोल विधानसभा के पुलिस थाना लवन के विवादित थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा एवं महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत लवन के परमेश्वर दास मानिकपुरी नाम के व्यक्ति ने कि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज एवं मानव अधिकार आयोग के पास किये गए हैं।उनके शिकायत पर रोशनी डाला जाए तो आवेदक ने शिकायत पत्र देकर थाना प्रभारी एवं महिला हेड कांस्टेबल के द्वारा उन पर झूठे केस 151 लगाकर जेल भेजने की कार्रवाई का जिक्र करते हुए आवेदन उक्त दोनों विभाग में किये गए हैं साथ ही शिकायत कर्ता ने लवन थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा एवं महिला हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह बात भी बताया कि उनके सरंक्षण में पूरे लवन क्षेत्र के78 गॉव में शराब की अवैध बिक्री, गांजे की अवैध बिक्री खूब बिक रहा है।थाना प्रभारी एवं उनके कुछ स्टॉफ दो नम्बर के कारोबार से महीने का करोड़ रुपये अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं कि बात बताया गया है।अब उनके दावे में कितना सच है कितना झूठ है यह तो आने वाले समय में सबके सामने आ ही जाएगा ,फिलहाल हमारी अखबार इस सबकी पुष्टि नहीं करता है।अब विभाग के आला अधिकारियों की जांच जब लवन निवासी परमेश्वर दास मानिकपुरी के शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच करेगी तब नतीजा सबके सामने होगा।इस मामले पर थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा, एवं महिला हेड कांस्टेबल  सुमित्रा जाटवर प्रिंट मीडिया के समझ जानकारी में  कहा कि उनके ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद निराधार है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने