रेत माफिया पर कार्यवाही नहीं शिवनाथ नदी से छलनी करने की रेत माफियाओ को मिली छूट रात और दिन

 रेत माफिया पर कार्यवाही नहीं शिवनाथ नदी से छलनी करने की रेत माफियाओ को मिली छूट  रात और दिन 

इस तरह से शिवनाथ नदी से तीन ग्राम पंचायतों से अवैध रेत धड़ल्ले किया जा रहा है खनन 

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोधरा और ग्राम पंचायत   भिलौनी  ग्राम पंचायत हरदी गोबरी, इन तीनों पंचायत से रेत उत्खनन हो रहा है। इसके बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। पचपेड़ी क्षेत्र में रेत उत्खनन करने वालों को छूट मिली हुई है। कार्रवाई के नाम पर परिवहन करने वाले टैक्टर मालिक और भंडारण करने वालों पर नाम भर के लिए कार्रवाई हो रही है। मानसून के आगमन हो जाने के बाद भी   रेत माफिया सक्रिय हो गए है। उनके द्वारा रेत निकालने के लिए नदियों को छलनी किया जा रहा है। मस्तुरी जनपद के क्षेत्र पचपेड़ी के ग्राम पंचायत जोधरा ,भिलौनी , हरदी गोबरी, में छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन शिविर समाप्त हो होने के बाद रेत माफियो द्वारा धड़ल्ले से शिवनाथ नदी से रेत खनन किया जा रहा है   रेत निकालने वाले रेत माफिया द्वारा प्रति टैक्टर 3 सौ रुपए लिया जा रहा है और टैक्टर मालिक द्वारा 2000 से 2200 रुपए में ग्रामीणो के पास बेचा रहा है  अवैध रेत  घाट चार  है। जिसमें  दो   घाट उदाईबन , अमलडीहा, शासन का का रायल्टी पर्ची वाला है फिलहाल अवैध रूप से  चार स्थानों से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। उसको रोक पाने में खनिज विभाग का अमला पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। 

खनिज विभाग द्वारा सिर्फ अवैध खनिज परिवहन का मामला वाहन मालिकों के खिलाफ बनाया जा रहा है। वहीं नदियों से रेत निकालने वाले माफियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं के बराबर हो रही है। इसलिए उनको एक तरह से छूट मिली हुई है। माफियों का सांठगांठ   राजस्व विभाग के साथ भी है। इसलिए उनके द्वारा भी कार्रवाई नहीं की जाती। जिसके कारण में अवैध रेत का उत्खनन पर रोक नहीं लगा पा रहा  है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने