खनिज विभाग की लचर व्यवस्था से रेत खनन माफिया जोरो से फल फूल रहे हैं
बिलासपुर रूपचंद राय। रिपोर्टर
कब होगा रेत खनन माफियो पर कार्यवाही ।भिलौनी रेत घाट की हो जांच कितनी मात्रा मे निकाला गया रेत
बिलासपुर- मस्तूरी मुख्यालय से लगे पचपेड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिलौनी में सूत्रों के जानकारी अनुसार से अवैध रेत घाट भिलौनी पर रेत खनन सरपंच प्रतिनिधि सरोज नेताम के द्वारा अवैध रेत खनन का काम करवाया जा रहा है जो की घाट पर प्रतियक्ष रुप से अवैध खनन किए गए कृत का जायजा लेने पर स्पष्ट रूप से सबूत पाया जा सकता है
सरोज एवम अपने छोटे भाई दोनो मिलकर रॉयल्टी राशि से 250 से 300 रु तक पर ट्रीप टैक्टर वालो से वसूली किया जाता है। अनेकों बार राजस्व अधिकारी द्वारा जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था जिसे रात्रि में फिर से पाट देते हैं और रात भर अवैध रेत खनन कर रहे है शिवनाथ नदी की रेत गैर जिला मे मोटी रकम के अभाव से बेच दिया जाता है अवैध रेत में संलिप्त सरपंच पति जो अपना आपा खो चुके हैं जो अधिकारी को भी नही देते अहमियत सरोज नेताम सरपंच प्रतिनिधि का रौब दिखाते हुए ग्रामीणों को अनर्गल बातें करते हैं कोई भी अधिकारी आए मेरे रेत घाट पर मेरा कुछ नहीं कर सकता है मेरे ऊपर बड़े अधिकारीयो का आशीर्वाद बना हुआ है, कर्मचारी की आशीर्वाद की दावा कर रहे हैं मैं सरपंच पति हु गांव में जो भी करू वही होगा मैं अपने मनमर्जी से गांव मे काम करूंगा कहा जाता है ये कैसा जनप्रतिनिधी है सोचने वाली बात है रेत घाट मे मै खुद 100 लोगो को रात्री में बैठाया रहता है कोई अधिकारी कर्मचारी आय मुझे तत्काल फोन कर सुचना दीजिए कोई दिक्कत नहीं मै सब को संभाल लूंगा इतना है मुझ पर छत्रछाया की हुंकार भर कर बोला जाता है और वहीं घाट पर 100 लड़का लोगो को अपना हथियार बनाकर रखे रहते है रात्रि में कोई अधिकारी पहुचेे उसे डरे नहीं सब मेरे पहुंच रेट घाट में बैठा कर रखता हूं तो कुछ खासियत तो होगा। मेरे ऊपर उच्च अधिकारी से मेरा पकड़ है मेरे ऊपर आशीर्वाद है कुछ नही कर सकते हो की हवाला देते हैं
इसके बाद भी गरीब आदमी लोग कहा गोहार लगाया जाय कहा जाए किससे मिले कहा होगा मेरे विषय का कार्यवाही
मेरे विषय मे उनके खिलाफ खनिज विभाग द्वारा आंख बंद कर भरोसा करना कुंभ कर्ण की तर्ज पर सो रहे हैं और कार्रवाई नहीं कर रहे है। पचपेड़ी क्षेत्र में रेत उत्खनन करने वालों को छूट मिली हुई है। कार्रवाई के नाम पर परिवहन करने वाले टैक्टर मालिक और भंडारण करने वालों पर नाम भर के लिए कार्रवाई हो रही है। मानसून के आगमन हो जाने के बाद भी रेत माफिया सक्रिय हो गए है। उनके द्वारा रेत निकालने के लिए शिवनाथ नदियों को छलनी किया जा रहा है। मस्तुरी जनपद क्षेत्र पचपेड़ी के ग्राम पंचायत ,भिलौनी , में छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन शिविर समाप्त हो होने के बाद रेत माफियो द्वारा धड़ल्ले से शिवनाथ नदी से रेत खनन किया जा रहा है रेत निकालने वाले रेत माफिया द्वारा प्रति टैक्टर 300/250 रुपए लिया जा रहा है और अवैध रेत घाट चार है। जिसमें दो रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जिसको खनिज विभाग का अमला पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है।
खनिज विभाग द्वारा सिर्फ अवैध खनिज परिवहन का मामला वाहन मालिकों के खिलाफ बनाया जा रहा है। वहीं नदियों से रेत निकालने वाले माफियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं के बराबर हो रही है। इसलिए उनको एक तरह से छूट मिली हुई है। माफियों का सांठगांठ । खनिज विभाग से प्रतीत हो रहा है इसलिए उनके द्वारा भी कोई भी कार्यवाही मे रूचि नहीं ले रहे है । जिसके कारण अवैध रेत का उत्खनन पर रोक नहीं लगा पा रहा है। चिंता का विषय बना हुआ है
कब होगा रेत खनन माफिया पर कार्यवाही?

