बेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भगदड़ के दौरान 11 लोग मारे गए हैं। 33 लोग घायल हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं। पढ़ें पूरी खबर...
RCB के IPL सेलिब्रेशन में 11 की मौत: 10 दिन में तीसरी भगदड़; इंडोनेशिया में 3 साल पहले 174 जानें गई
बेंगलुरु में 4 जून को RCB की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 21 साल के भूमिक लक्ष्मण की भी जान गई। भौमिक के पिता बीटी लक्ष्मण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेटे की कब्र से लिपटकर रो रहे हैं।
यह वीडियो कर्नाटक भाजपा ने शनिवार को X पर शेयर किया। वीडियो में बीटी लक्ष्मण अपने बेटे के शव के पास जोर-जोर से रोते हुए कह रहे हैं, 'मैंने उसके लिए जो जमीन खरीदी, वहीं पर उसे दफना दिया। मुझे अब कहीं नहीं जाना। मैं भी यहीं रहना चाहता हूं।' कर्नाटक के हसन जिले का रहने वाला भूमिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का स्टूडेंट था

