79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना पचपेड़ी परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन ने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने उपस्थित बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं। उन्होंने महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे उनके बलिदान और त्याग के कारण आज हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं।

थाना प्रभारी टंडन ने बच्चों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ देशभक्ति, अनुशासन और ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाएं, ताकि भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मी, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने