लोहरसी बेल्ट के दो गांवों बोहारडीह टांगर में पिछले 20 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान
मस्तूरी क्षेत्र के चिल्हाटी सब स्टेशन अंतर्गत लोहरसी बेल्ट के दो गांवों में बुधवार रात 11 बजे से अब तक बिजली आपूर्ति ठप है। करीब 20 घंटे से लगातार बिजली बंद रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस में दिनभर बिजली के इंतजार में लोग परेशान रहे, वहीं बिजली कटौती से घरेलू कामकाज और किसानों के सिंचाई कार्य प्रभावित हुए।
बोहार डीह के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद ने बताया, “बुधवार रात 11 बजे से लाइट गोल है और अब तक 20 घंटे बाद भी नहीं आया। जिससे ऊमस में बच्चे बूढ़े को बहुत परेशानी हो रही है, और पानी कीभी समस्या हो जाती व्यवस्था पूरी तरह ढप हो चुकी है।”
इस संबंध में बिजली विभाग की जेई दीप्ति जायसवाल ने कहा, “लोहरसी फीडर ब्रेकडाउन है। कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण ब्रेकडाउन किया गया है और सुबह से टीम फील्ड पर काम कर रही है। फॉल्ट मिलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।”
