ग्राम सोन में आदिवासी दिवस पर कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विधायक की उपस्थिति

 ग्राम सोन में आदिवासी दिवस पर कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विधायक की उपस्थिति

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। “सब आदिवासी एक समान – जय आदिवासी” के नारे के साथ विश्व आदिवासी दिवस 2025 का आयोजन ग्राम सोन (मस्तूरी) में बड़ी धूमधाम से किया गया। यह आयोजन आदिवासी कंवर समाज ग्राम सोन द्वारा किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे माँ महामाया देवालय से कलश यात्रा और रैली के साथ हुई, जो ग्राम भ्रमण करते हुए गुड़ी चौक, कंबर पारा स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। यात्रा के बाद पारंपरिक पूजापाठ किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक मान. श्री दिलीप लहरिया शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. श्री प्रेम सिंह कंवर ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे –


जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल

दिनेश शर्मा जोधरा अशोक कैवता पूर्व सरपंच 

मा. श्री ओमप्रकाश सिंह पैकरा

श्रीमती जमुना राजकुमार पैकरा

जनपद सदस्य श्रीमती तारा मोती साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सोन।

इस मौके पर विधायक दिलीप लहरिया ने समाज को बधाई देते हुए आदिवासी संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने की अपील की।

आयोजन में बड़ी संख्या में आदिवासी कंवर समाज के लोग उपस्थित रहे, जिनमें भूनेश्वर सिंह, राधेश्याम सिंह, सालिया राम, हर सिंह, भान सिंह, अंतराम, नोहर सिंह, विजय सिंह, विश्री सिंह, राजकुमार, रामकुमार, ननकी राम, अल्पूराम, मनोज, अनित कुमार, देलू सिंह, फिरतु राम, दशरथ सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने