पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने रायपुर पहुंचे मस्तूरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के क्रमांक 13 से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे एवं सीपत के कांग्रेस नेता उमेश कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब प्रभारी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव श्री भूपेश बघेल से उनके निज निवास रायपुर में मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना की और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
भूपेश बघेल ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
