विधायक दिलीप लहरिया जी ने किसानों की समस्या को लेकर बिलासपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 विधायक दिलीप लहरिया जी ने किसानों की समस्या को लेकर  बिलासपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 


बिलासपुर, मस्तूरी/ आज कलेक्टर बिलासपुर से भेंट कर मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया जी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के किसानों को समय पर एवं निर्धारित मूल्य पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने हेतु पत्र सौंपा गया। सहकारी समितियों में खाद की कमी और कालाबाज़ारी से किसानों को परेशानी हो रही है। इससे धान की फसल प्रभावित होने का खतरा है। विधायक लहरिया ने भी कलेक्टर महोदय से भेंट मुलाकात कर तत्काल कार्रवाई करते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और कालाबाज़ारी पर सख़्त रोक लगाने का आग्रह किये है।


विधायक लहरिया ने कहा की-भाजपा की साय सरकार में किसानों  को छला जा रहा हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार कालाबाजारी कर खाद का व्यापार कर रही है। भाजपा की यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुए। 


विधायक ने कहा- किसानों की हर समस्याओं का समाधान करना ही मेरी प्रतिबद्धता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने