एसडीएम की सप्ताह में एक दिन मौजूदगी की मांग को लेकर पचपेड़ी व्यापारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पचपेड़ी (बिलासपुर)। पचपेड़ी तहसील अंतर्गत एसडीएम की सप्ताह में एक दिन भी उपस्थिति नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर पचपेड़ी व्यापारी संघ ने जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि एसडीएम प्रत्येक शुक्रवार को पचपेड़ी में बैठकर लोगों की समस्याएं सुने।
ज्ञापन में बताया गया कि पचपेड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले स 50 गांवों के ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों के लिए 30 से 40 किलोमीटर दूर मस्तूरी जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है, साथ ही कई बार बुजुर्ग और महिलाएं भी लंबी दूरी तय नहीं कर पाते।
व्यापारी संघ के सदस्यों ने कहा कि तहसील मुख्यालय पचपेड़ी में अगर सप्ताह में सिर्फ एक दिन भी एसडीएम की नियमित उपस्थिति हो जाए, तो ग्रामीणों की बड़ी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो सकेगा।
कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया
सुरेश खटकर अध्यक्ष रमेश सूर्यकांत उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता सतानन्द दिव्या रंजीत राय घनश्याम खूंटे मुकेश कांत ईश्वर महिलांगे ने उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा गया।
