जर्जर सड़कों को लेकर 11 अगस्त को चक्काजाम तय, कलेक्टर एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 जर्जर सड़कों को लेकर 11 अगस्त को चक्काजाम तय, कलेक्टर एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



मस्तूरी। क्षेत्र की वर्षों से उपेक्षित और जर्जर सड़कों की मरम्मत की माँग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर 11 अगस्त को चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बीते दिनों हुई बैठक में लिया गया, जिसमें जनपद सदस्य, सरपंच एवं प्रभावित ग्रामों के नागरिक उपस्थित रहे।


बैठक में यह प्रमुखता से उठाया गया कि—


1. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी चकरबेढा से खपरी-कुटेला-विद्याडीह मार्ग एवं बूढ़ीखार से जैतपुर नवागांव सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। ग्रामीणों का आवागमन कठिन हो गया है, और बरसात में यह मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं।



2. वहीं लोक निर्माण विभाग के अधीन बकरकूदा से सरसेनी-मटिया मार्ग भी वर्षों से जर्जर हालत में है, जिसकी मरम्मत हेतु कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।


जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित विभागों द्वारा समय रहते इन सड़कों की मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो 11 अगस्त को प्रभावित ग्रामीणों के साथ चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।


इस संबंध में आंदोलन की सूचना देते हुए एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी (एसडीएम) एवं कलेक्टर को सौंपा गया है, जिसमें तत्काल हस्तक्षेप की माँग की गई है ताकि जनता को हो रही कठिनाइयों का समाधान किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने