वेद परसदा की रमा शुक्ला ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ
बिलासपुर मस्तूरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया एवं मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समन्वयक भोला साहू के नेतृत्व में वेद परसदा निवासी श्रीमती रमा शुक्ला ने भाजपा छोड़कर पुनः कांग्रेस में वापसी की।
कांग्रेस प्रवेश के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। घर वापसी पर समस्त कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की उम्मीद जताई।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रमा शुक्ला के जुड़ने से पार्टी को क्षेत्र में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे
