मस्तूरी क्षेत्र के कोकड़ी प्राथमिक स्कूल में चार शिक्षक नदारत, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के नियमित अनुपस्थित रहने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षा के मंदिरों में जिम्मेदार शिक्षक बच्चों का भविष्य संवारने के बजाय उसे अंधकार की ओर धकेल रहे हैं। इसी क्रम में मस्तूरी विकासखंड के पचपेड़ी क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में 8 अगस्त 2025 को कुल छह पदस्थ शिक्षकों में से केवल एक शिक्षक महेंद्र कुमार जगत ही उपस्थित पाए गए। प्रधान पाठक प्रमोद कुमार राज अवकाश पर थे, जबकि चार शिक्षक— मधुकर (लोकपाल), संतोष कुमार उईके, रामरतन मरावी और खुशहाल कुर्रे— स्कूल से नदारत रहे। प्रधान पाठक प्रमोद कुमार राज ने स्वयं स्वीकार किया कि वे छुट्टी पर हैं और अन्य शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित रह सके। शिक्षा विभाग के बीईओ शिव कुमार टंडन ने कहा कि इसकी जानकारी हमें 11 बजे मिल गई है और चारो शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोकड़ी प्राथमिक स्कूल में चार शिक्षक नदारत, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित


बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के नियमित अनुपस्थित रहने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षा के मंदिरों में जिम्मेदार शिक्षक बच्चों का भविष्य संवारने के बजाय उसे अंधकार की ओर धकेल रहे हैं।


इसी क्रम में मस्तूरी विकासखंड के पचपेड़ी क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में 8 अगस्त 2025 को कुल छह पदस्थ शिक्षकों में से केवल एक शिक्षक महेंद्र कुमार जगत ही उपस्थित पाए गए। प्रधान पाठक प्रमोद कुमार राज अवकाश पर थे, जबकि चार शिक्षक— मधुकर (लोकपाल), संतोष कुमार उईके, रामरतन मरावी और खुशहाल कुर्रे— स्कूल से नदारत रहे।


प्रधान पाठक प्रमोद कुमार राज ने स्वयं स्वीकार किया कि वे छुट्टी पर हैं और अन्य शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। 


ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित रह सके।


 शिक्षा विभाग के बीईओ शिव कुमार टंडन ने कहा कि इसकी जानकारी हमें 11 बजे मिल गई है और चारो शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने