सीपत NTPC प्लांट के यूनिट 5 में मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा हो गया.


सीपत NTPC प्लांट के यूनिट 5 में मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा हो गया.

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मस्तूरी विधानसभा के सीपत NTPC प्लांट के यूनिट 5 में मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म का बैलेंस बिगड़ने से सभी मजदूर नीचे गिर पड़े. इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए सिम्स और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. अन्य मजदूरों ने घायलों के परिजनों को फोन पर जानकारी दी इसके बाद बड़ी संख्या में  परिजन. व ग्रामीण पहुंचे 

       प्लांट के बाहर परिजनों का हंगामा, पुलिस बल तैनात

हादसे की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजन प्लांट के गेट पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों को संयंत्र के अंदर जाने से रोका गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. हालात को काबू में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.


कैसे हुआ हादसा: टूट गया प्लेटफॉर्म, नीचे गिर पड़े मजदूर

जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर यूनिट 5 में प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे थे. अचानक प्लेटफॉर्म का बैलेंस बिगड़ गया और वह टूटकर नीचे गिर गया, जिससे हादसा हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में 5 से 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका भी जताई गई थी.


क्या कहा एनटीपीसी प्रबंधन ने

एनटीपीसी सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि हादसे में घायल सभी मजदूरों का उपचार जारी है. एक घायल श्याम कुमार साहू को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों में से कुछ को एनटीपीसी अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल को अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया है. एनटीपीसी प्रबंधन ने इलाज का पूरा खर्च उठाने और मृतक के परिजनों को विधिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.


पहले भी हो चुका है हादसा

गौरतलब है कि इसी यूनिट में 2019 में भी हादसा हुआ था. तब बॉयलर बॉटम में काम कर रहे DGM सहित 9 मजदूर करीब 20 फीट ऊंचाई से गिर गए थे. हालांकि उस समय कोई जनहानि नहीं हुई थी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने