लीलागर नदी में युवक बहा, SDRF टीम की देर रात तक तलाश जारी
पामगढ़ थाना क्षेत्र में लीलागर नदी के टांगर एनीकेट पर बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे धनगांव निवासी पारस कुर्रे उम्र 20 साल के आस पास साइकिल से एनीकेट पार कर रहा था। इस दौरान तेज बहाव के कारण युवक फिसल गया और साइकिल सहित नदी में बह गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद 15-20 ग्रामीणों ने तत्काल कूदकर युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया।
जांजगीर और बिलासपुर से SDRF की टीमें पहुंचकर नदी में देर शाम तक सर्च ऑपरेशन करती रहीं, लेकिन पारस कुर्रे का कुछ पता नहीं चल सका। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।


