AGRISTACK किसान पंजीयन में गड़बड़ी, ग्राम केवटाडीह टांगर के किसानों को हो रही परेशानी
पचपेड़ी (जिला बिलासपुर)
AGRISTACK किसान कार्ड पंजीयन में सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर के किसानों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अभी तक इस पंचायत के किसी भी किसान का AGRISTACK किसान कार्ड पंजीयन नहीं हो पाया है।
गड़बड़ी का कारण यह बताया जा रहा है कि ग्राम केवटाडीह टांगर और ग्राम केवटाडीह भुतहा के नाम में समानता होने के चलते सॉफ्टवेयर में कृषि भूमि का रिकॉर्ड गलत दिखा रहा है। सॉफ्टवेयर ग्राम केवटाडीह टांगर की जमीन को ग्राम केवटाडीह भुतहा के अंतर्गत दर्ज कर रहा है।
किसानों का कहना है कि अगर यह समस्या जल्द नहीं सुलझी तो आने वाले समय में धान खरीदी और पंजीयन नहीं हो पाएगा, जिससे किसानों को बड़ी परेशानी होगी।
किसानों ने संबंधित विभाग से इस गंभीर समस्या का तत्काल निराकरण करने की मांग की है।

