ससहा में 120 मीटर सड़क जर्जर, मुआवजा विवाद के कारण 7 साल से नहीं हो रहा निर्माण

 ससहा में 120 मीटर सड़क जर्जर, मुआवजा विवाद के कारण 7 साल से नहीं हो रहा निर्माण

पामगढ़।

पामगढ़ क्षेत्र के अंतिम गांव ससहा में 120 मीटर सड़क पिछले 7 सालों से जर्जर हालत में है। मुआवजा विवाद के चलते इस सड़क का निर्माण कार्य आज तक नहीं हो पाया।


ग्राम पंचायत ससहा के जनपद सदस्य जयकुमार साहू, संदीप अग्रवाल, आकाश राय और सागर ने सामूहिक रूप से बताया कि सड़क की जमीन रोड पर ही है लेकिन निजी स्वामित्व होने के कारण मुआवजा नहीं मिला। इस कारण सड़क का निर्माण अधूरा है।


ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार शिकायत की गई और जिला कलेक्टर को आवेदन  भी दिया गया है , लेकिन अब तक विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने और मुआवजा विवाद का समाधान करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने