जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे का क्षेत्रीय दौरा, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
मस्तूरी।
मस्तूरी विधानसभा के क्षेत्र क्रमांक 13 के नवरात्रि के पावन पर्व पर जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।
जिला पंचायत सदस्य ने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को भी सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने जिन गांवों का दौरा किया, उनमें ठाकुरदेवा, खपरी, विद्या, कुटेला, बिनौरी और ध्रुवाकारी शामिल हैं।
ग्रामीणों ने उनके क्षेत्रीय दौरे का स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं सामने रखीं।

