ठाकुरदेवा में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, विभागीय लापरवाही उजागर मल्हार। मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार यहां देसी मौहा शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। जानकारी के मुताबिक ठाकुरदेवा से कुटेला जाने वाली रोड पर बाईं ओर बनी एक दुकान में रोजाना शाम को शराब प्रेमियों की भीड़ लग जाती है। लोगों ने बताया कि यहां शराब साखाराम नामक दुकानदार द्वारा बेची जाती है, जो केवल परिचितों या शक्ल देखकर ही शराब देता है। एक शराब खरीदने आए व्यक्ति ने बताया कि आपके आने से दुकानदार ने शराब देने से मना कर दिया, अब उसे दूसरी जगह जाना पड़ेगा। मामले की जानकारी मल्हार चौकी प्रभारी को देने पर उन्होंने बताया कि वे फिलहाल बिलासपुर में ड्यूटी पर हैं और दशहरा के बाद कार्रवाई करने की बात कही। वहीं मस्तूरी थाना प्रभारी टीआई हरिचंद टांडेकर ने कहा कि वे अन्य स्थान पर हैं और लौटकर कार्रवाई करेंगे। इसी बीच आपकारी विभाग के अधिकारी ऐश्वर्या मिंज को भी कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से अवैध शराब बिक्री पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

 ठाकुरदेवा में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, विभागीय लापरवाही उजागर

         शराब प्रेमी को महुआ शराब देते हुए

मल्हार।

मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार यहां देसी मौहा शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है।



जानकारी के मुताबिक ठाकुरदेवा से कुटेला जाने वाली रोड पर बाईं ओर बनी एक दुकान में रोजाना शाम को शराब प्रेमियों की भीड़ लग जाती है। लोगों ने बताया कि यहां शराब साखाराम नामक दुकानदार द्वारा बेची जाती है, जो केवल परिचितों या शक्ल देखकर ही शराब देता है। एक शराब खरीदने आए व्यक्ति ने बताया कि आपके आने से दुकानदार ने शराब देने से मना कर दिया, अब उसे दूसरी जगह जाना पड़ेगा।

      शराब प्रेमियो का। जमावड़ा शाखा राम के घर के पास 


मामले की जानकारी मल्हार चौकी प्रभारी को देने पर उन्होंने बताया कि वे फिलहाल बिलासपुर में ड्यूटी पर हैं और दशहरा के बाद कार्रवाई करने की बात कही। वहीं मस्तूरी थाना प्रभारी टीआई हरिचंद टांडेकर ने कहा कि वे अन्य स्थान पर हैं और लौटकर कार्रवाई करेंगे।


इसी बीच आबकारी विभाग के अधिकारी ऐश्वर्या मिंज को भी कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से अवैध शराब बिक्री पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने