मस्तूरी में अवैध कबाड़ी द्वारा सड़क पर कब्जा, आवागमन प्रभावित

 मस्तूरी में अवैध कबाड़ी द्वारा सड़क पर कब्जा, आवागमन प्रभावित


मस्तूरी, बिलासपुर – मस्तूरी में नागरिकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा सामने आया है कि एक अवैध कबाड़ी व्यवसायी ने मुख्य सड़क पर बिना अनुमति कब्जा कर लिया है। इसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कबाड़ी अवैध रूप से पुराने लोहे और कबाड़ी सामग्री को सड़क किनारे जमा करके सड़क को संकुचित कर रहा है। इसके कारण छोटे और बड़े वाहन निकलने में समस्या हो रही है।


जल्द कबाड़ी द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाकर सड़क को मुक्त कराया जाए, ताकि जनजीवन सामान्य रूप से चल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने