ग्राम पंचायत चिल्हाटी में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्री सनत मेडिकल स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया।

 ग्राम पंचायत चिल्हाटी में नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री सनत मेडिकल स्टोर का शुभारंभ


पचपेड़ी। ग्राम पंचायत चिल्हाटी गायत्री मंदिर के पास में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्री सनत मेडिकल स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल रहे।

अध्यक्षता मोहित जायसवाल ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.के. मनहर (जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी) और श्री गोविंद यादव (सभापति, जिला पंचायत बिलासपुर) जनपद सदस्य सभापति नरेंद्र नायक राजकुमार साहू उपस्थित रहे


अतिथियों का स्वागत पुष्पहार एवं गमछा पहनाकर किया गया।

मेडिकल स्टोर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए अंग्रेज़ी एवं आयुर्वेदिक दवाइयाँ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

स्टोर के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को समय पर दवाइयाँ मिलेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलेगी।


इस अवसर पर मनोहर यादव, प्रबंधक उमा शंकर पटेल, रामायण यादव, विजेंद्र श्रीवास, ब्रिज लाल यादव (सरपंच), पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने