ग्राम पंचायत जेवरा में बना प्रेम मंदिर के तर्ज पर भव्य दुर्गा पंडाल
पामगढ़ क्षेत्र के। ग्राम पंचायत जेवरा में इस वर्ष दुर्गा पंडाल को विशेष रूप से आकर्षक रूप दिया गया है। यहाँ पंडाल को प्रेम मंदिर के तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसे देखने ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, इस पंडाल के निर्माण का कार्य लगभग एक महीने पहले शुरू किया गया था। दिन-रात की मेहनत और सजावट के बाद यह भव्य स्वरूप सामने आया है। गाँव में यह दुर्गा पंडाल इस समय आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस अनोखे पंडाल ने नवरात्र उत्सव की शोभा और भी बढ़ा दी है और यहाँ प्रतिदिन श्रद्धालुओं व दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।

