बिलासपुर एसपी कार्यालय ने 40 पुलिसकर्मियों का किया तबादला आदेश जारी

 बिलासपुर एसपी कार्यालय ने 40 पुलिसकर्मियों का किया तबादला आदेश जारी


बिलासपुर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा सोमवार को जिले में व्यापक स्तर पर पुलिस स्टाफ का तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार कुल 40 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से अन्य थानों व विभागों में स्थानांतरित किया गया है। यह आदेश प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित करने एवं पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।


जारी सूची में थाना यातायात, साइबर सेल, थाना सिरगिट्टी, सिविल लाइन, कोटा, मस्तूरी, तखतपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में आरक्षकों की पदस्थापना में परिवर्तन किया गया है। कई पुलिसकर्मी जहां सिविल ड्यूटी व नियंत्रण कक्ष से थानों में भेजे गए हैं वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को थाना स्तर से अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर लगाया गया है।


एसएसपी कार्यालय से जारी इस आदेश में निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।


तबादले में प्रमुख नाम:


आरक्षक राजेश कुमार सिंह को जिला अभिलेखागार कार्यालय बिलासपुर से थाना अजाक भेजा गया।


आरक्षक सूर्यकांत सिंह थाना सरकंडा से थाना कोटा स्थानांतरित।


आरक्षक 888 संजय सिंह को थाना तखतपुर से थाना सरकंडा भेजा गया।


आरक्षक 1301 गोमा विश्वकर्मा को रक्षित केंद्र से थाना तारबहार प्वाइंट-4 (समय वार्ड) में पदस्थ किया गया।


आरक्षक 1213 आनंद गोंड को तखतपुर से सेल्फ हेल्प सेंटर बिलासपुर स्थानांतरित।


कई अन्य आरक्षकों को भी विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।



प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिस प्रणाली में नई ऊर्जा आएगी व कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने