जर्जर पुल बना खतरा: केवटाडीह–ससहा मार्ग पर हादसे का बढ़ा जोखिम
पचपेड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत केवटाडीह से ससहा जाने वाला लीलागर नदी का पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह पुल बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले को जोड़ती है, लेकिन इसकी हालत बदतर होने से हर दिन दुर्घटना का खतरा बढ़ता जा रहा है।
पुल पर जगह-जगह गहरे छेद और टूटा हुआ कंक्रीट साफ दिखाई देता है, जिससे दोपहिया, चौपहिया वाहन और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस सड़क और पुल की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की है। लोगों की मांग है कि तुरंत पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण कर दुर्घटना से बचाव की व्यवस्था की जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रुख अपनाने को मजबूर होंगे।

