आश्रित ग्राम सोडाडीह में सामुदायिक भवन का लोकार्पण

 आश्रित ग्राम सोडाडीह में सामुदायिक भवन का लोकार्पण

पचपेड़ी क्षेत्र के आश्रित ग्राम सोडाडीह में मंगलवार को जिंदल प्लांट के सीएसआर मद से निर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामुदायिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध हो गया है।


कार्यक्रम में जिंदल प्लांट प्रबंधन से नितेश रघुवंशी, वेदप्रकाश देवांगन व वासुदेव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की ओर से गोडाडीह की सरपंच श्रीमती सुषमा घृतलहरे, उपसरपंच संतराम केवट, times education डायरेक्टर भागबलि लहरे कमलेश यादव, महेश्वर भारती, पंच रूपचंद राय सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।


लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि यह सामुदायिक भवन ग्रामीण विकास का एक सशक्त कदम है, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जिंदल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने