केंवट निषाद समाज चंगोरी परिक्षेत्र के पदाधिकारियों का हुआ विस्तार ,सामाजिक लोगों की उपस्थिति में रिक्त पदों पर मनोनयन
। बलौदाबाजार।केंवट /निषाद समाज केंद्रीय समिति शिवरीनारायण अंतर्गत परिक्षेत्र चंगोरी के केवट/ निषाद समाज के स्वजातीय जनों के पदों पर मनोंनयन विस्तार बैठक 11 दिसम्बर को आयोजित लवन के आदित्या रेस्टोरेंट में रहा।जिसमें चंगोरी परिक्षेत्र के विभिन्न गॉवों से स्वजातीय जनों सहित महिला शक्ति की उपस्थिति रहा। चंगोरी परिक्षेत्र के नव मनोनीत अध्यक्ष गोलू कैवर्त्य ,सचिव चंद्रप्रकाश ,कोषाध्यक्ष बिसाहू कैवर्त्य सहित स्वजातीय जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम समाज के आराध्य भगवान श्रीराम चंद्र के आराधना स्तुति के साथ हुआ ।नव मनोनीत अध्यक्ष ने सामाजिक न्याय व्यवस्था सहित सुदृढ़ता पर प्रकाश डालते कहा कि समाज में सभी को भाइचारे समन्वय बनाने के दिशा में काम करते हुए समाज की कुरूतियों को दूर कर आत्मनिर्भर समाज की नींव रखने में सभी को योगदान देना है।प्रवक्ता गुरुदयाल कैवर्त्य ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में नई सूरज का उदय हो चुका ,समाज में ऐसे ही योग्य नेतृत्व की जरूरत था जो वर्षों बाद प्राप्त हुआ है।आज समाज को शिक्षित युवा पीढ़ी की नितांत आवश्यकता था जिससे केंद्रीय समिति शिवरीनारायण के शीर्ष पदाधिकारियों ने महत्व देते हुए हमारे चंगोरी परिक्षेत्र को गोलू कैवर्त्य सहित टीम के रूप में दिया है उसके लिए केंद्रीय समिति के शीर्ष नेतृत्व का आभार है।कार्यक्रम में सामाजिक जनों की उपस्थिति में शेष बचे हुए पदों पर मनोनयन किये गए हैं।जिसमें पहली बार समाज के युवा एवं मातृ शक्तियों को भी मौका मिला है।पदों पर मनोनयन विस्तार की बात करें तो सभी नए चेहरे एवं बेदाग छवि के लोगों को मौका मिलने से आमजनो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।वही बात करें नए पदों पर मनोनयन की तो उपाध्यक्ष बंशीलाल सिरयाडीह परदेशी हर्दी , सह सचिव उतरा खैदा भुवन तुरमा,संरक्षक महामंत्री गनपत सेमरिया आनंद सुनसुनिया साहेब लाल सुनसुनिया,संगठन महामंत्री कन्हैया तुरमा महावीर दतान छतराम फैसला बलराम बाजार भाड़ा, अंकेक्षण प्रहलाद तिल्दा, मिडिया प्रभारी ललित सुनसुनिया दिनानाथ अमलीडीह,संगठन सचिव तुलसी गंगई , सलाहकार मनीष सोलहा दिनेश कोयदा राजकुमार हरदी, प्रवक्ता लीला राम बजार भाठा गुरुदयाल,संचालक लेखराम टेमरी गणेश सेमरिया, कार्यालय प्रभारी जयराम चगोरी सममेलाल पैसर प्रचार सचिव संजय सुनसुनिया पुरषोत्तम अमलीडीह, बयवथापक रामदयाल दतान जीवकुमार दतान गणेश राम पुराना गंगई,चपरासी मोतीलाल चगोरी हरिशंकर अमेठी,सरकील मनीराम अमेठी दुखीराम कैलासगढ,सरंक्षक अशोक कैवर्त्य डोंगरीडीह, संगठन प्रभारी बसंत कैवर्त्य सिरियाडीह सहित महिलाओ में महिला उपाध्यक्ष परमेशवरी/बलराम,सरीखा/अशोक,संगठन सचिव अंबिका चगोरी चम्पा सेमरिया,संगठन महामंत्री ईशवरी/लीलाराम प्रभा लवन संगठन सलाहकार इंदिरा/बिसाहु सोलहा, प्रवक्ता निर्मला/बसंत सिरयाडीह सहित अन्य पदाधिकारियो को मनोनीत किये गए हैं।
