ट्रेलर की चपेट में आकर पांच मवेशियों की मौत, चिल्हाटी मुख्य मार्ग में मुआवजे की मांग करते हुए आक्रोशित ग्रामीण।

 ट्रेलर की चपेट में आकर पांच मवेशियों की मौत,


चिल्हाटी मुख्य मार्ग में मुआवजे की मांग करते हुए आक्रोशित ग्रामीण।


पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने सात मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इधर पुलिस की टीम पहले से ही मौके पर थी। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों के रवैये को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। तब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उनकी समझाइश का भी कोई असर नहीं हुआ। इस पर पुलिस की टीम मवेशी मालिक को थाने लाकर समझाइश दी।

पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी में शुक्रवार को राउत बाजार का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुटे थे। इससे कुछ दूर तेज रफ्तार हाइवा के ड्राइवर ने सात मवेशियों को चपेट में ले लिया। इससे पांच की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी वं मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

       हाइवा के सामने बोनट के नीचे फंसी हुई गर्भवती भैंस।


इधर बाजार होने के कारण वहां पर पहले से ही पुलिस बल मौजूद थी। पुलिस ने गांव के लोगों को समझाने का प्रयास किया। मामला गरमाते देख इसकी जानकारी पुलिस के अधिकारियों के साथ ही प्रशानिक अधिकारियों को दी गई। तब तहसीलदार नीलम पिस्दा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआवजा  देने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद भी लेकिन ग्रामीण नहीं माने। तब पुलिस की टीम मवेशी मालिक को लेकर थाने आ गई। इधर वाहन मालिक को भी थाने बुलाया गया। दोनों पक्ष के बीच सुलह की कराई गई। इसमें वाहन मालिक मवेशियों के मुआवजे नहीं देने पर अड़ा रहा। वहीं, प्रशासन की ओर से


एक लाख पैंतीस हजार में बनी सहमति


चक्काजाम के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया। इस पर तहसीलदार ने एक लाख पचहत्तर हजार देने के लिए वाहन चालक को कहा। इस पर चालक ने असमर्थतता जताई। उन्होंने एक लाख पैंतीस हजार देने की बात कही। अंततः इस पर सहमति बन गई। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।


मिलने वाले मुआवजे को देने की बात कही गई। बेहद कम रकम होने के कारण मवेशी मालिक ने लेने से इन्कार कर दिया। हालांकि देर रात आपस मे सहमति बन गई

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने