अमर शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस चिल्हाटी में धूमधाम से मनाया गया

 अमर शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस चिल्हाटी में धूमधाम से मनाया गया

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस को सर्व आदिवासी समाज द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और वीर नारायण सिंह के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। युवतियों एवं युवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कार्यक्रम स्थल देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में डाई के संदेश की टीम के साथ विनीता एवं नीतू ने छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मंडला जिले के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत सदस्य सत्काली बावरे, जनपद पंचायत सभापति सरिता नरेंद्र नायक, सरपंच प्रतिनिधि विनोद पैकरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश पैकरा ने की।

इसके अलावा पूर्व स्वास्थ्य कर्मचारी कृष्ण मूर्ति बांधी, आर.एन. ध्रुव, श्रीराम मरकाम, प्रताप नाग, राजेश सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में अमर शहीद वीर नारायण सिंह के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और शहीद को श्रद्धांजलि के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने