शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

 शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पचपेड़ी क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मालती सुखदेव नारंग, श्रीमती कलिता अमित दिनकर, श्री भगेला बंजारे, श्री हीरालाल साहू (अध्यक्ष), श्री जनक राम कौशिक, श्री मनोज बंजारे (पंच) तथा विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती अनिमा टोप्पो सहित श्रीमती प्रमिला सिंह मरावी, श्री अजय कुमार दिवाकर, श्री राजू राज, श्री तेरस कुमार धीरही, श्रीमती प्रीति सुमन एवं श्री सेवक राम साहू प्राचार्य उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नृत्य, गीत एवं भाषण शामिल रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति, संविधान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया।

समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को अपनाने और देश सेवा की भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने