पचपेड़ी क्षेत्र के ध्रुवाकारी धान खरीदी केंद्र में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
पचपेड़ी क्षेत्र के ध्रुवाकारी धान खरीदी केंद्र में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें किसानों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष रोहित कश्यप रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सतीश साहू एवं पूर्व सरपंच धनराज नायक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक संतोष यादव, कर्मचारी शंकर लाल महिलांगे, ऑपरेटर राम गोपाल राय, संदीप कुर्रे, अशोक जायसवाल सहित समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने किसानों को जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील
अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाई वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

