पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससहा में लीलागर नदी के पावन तट पर एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की
रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को आयोजकों की ओर से हेलमेट एवं एयरफोन भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते हुए 15 से 16 लोगों का लर्निंग लाइसेंस भी मौके पर बनाया गया तथा 70 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया, जिससे युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता देखने को मिली।
इस रक्तदान शिविर के मुख्य आयोजक आकाश रायसागर और बिरेंद्र साहू तथा कार्यक्रम में सहायक रहे जय साहू सभापति जनपद पंचायत पामगढ़, कुसुम उत्तरा साहू सरपंच, लकेश्वर यादव सचिव, देवेंद्र साहू,संदीप अग्रवाल, सुरेंद्र साहू, सुजीत श्रीवास की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति हंशवाहिनी बल्ड सेंटर ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजन करने की बात कही।

