छाछी नहर में गिरी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला

 छाछी नहर में गिरी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला

कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छाछी में बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11:12 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।

बताया जा रहा है कि वाहन में चार से पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में सवार कुछ लोगों को  चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो का वाहन क्रमांक CG 04 AK 8844 बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज़ रफ्तार या वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ हो सकता है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने