भोला राम साहू बने मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

 भोला राम साहू बने मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

कार्यकर्ताओं व युवाओं में उत्साह, सरपंच रहते संगठन को मिली नई जिम्मेदारी

मस्तूरी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भोला राम साहू को मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस नियुक्ति से समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गांव के युवाओं में भी खासा जोश देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि भोला राम साहू वर्तमान में ग्राम पंचायत केवटा डीह टांगर के सरपंच भी हैं। सरपंच पद पर रहते हुए उन्होंने पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके चलते पार्टी संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में मस्तूरी ब्लॉक में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर भोला राम साहू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश व जिला कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती देने और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने