तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोंधरा में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

 तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोंधरा में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा स्थित तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिंदी एवं इंग्लिश माध्यम) में 26 जनवरी के अवसर पर वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस वार्षिक उत्सव को 27 और 28 जनवरी को दो दिनों तक बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।

विद्यालय संचालक पुनेश पटेल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, ग्राम पंचायत जोंधरा के सरपंच समारु केवट, जनपद सदस्य प्रतिनिधि उत्तरा रात्रे, उप सरपंच एवं पंचगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने